
BHOPAL COLLAGE GIRL mystery
Jabalpur News : जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर बने बस स्टॉप में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना ओमती पुलिस को दी, जहाँ मौके पर पहुँची। पुलिस ने देखा कि एक 30 वर्षीय युवक मृत अवस्था मे बस स्टॉप में पड़ा हुआ है। और उसके बगल में खाने पीने और बोरी में कपड़े रखे हुए है।
यह है पूरी घटना
पुलिस को क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि युवक लंबे समय से भीख मांगकर अपना गुजर बसर करता था,वही युवक कौन है कहाँ से आया किसी को नही पता, वही पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामला जांच में लेते हुए भिक्षुक के शव को लेकर गरीब नवाज कमेटी के इनायत अली को सूचना दी गईं। जो लावारिश शवों का अंतिम संस्कार करते है। वही मौके पर पहुँचे इनायत अली के द्वारा अपनी संस्था के कर्मचारियों की मदद से मृतक युवक के शव का विधि विधान से अंतिम संस्कार करवाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है वहीं पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिस कर रही है कि युवक की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
