जबलपुर में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल बोले – दोनों सीटों पर उपचुनाव जीतेगी भाजपा

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिवनी, मंदसौर और नीमच में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया है। मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से निश्चित रूप से प्रदेश में जो डॉक्टरों की जो कमी है वह कम होगी।
Deputy Chief Minister Rajendra Shukla

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल आज एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बांधवगढ़ में जिस तरह से अचानक ही हाथियों की मौत हुई है, यह एक चिंता की बात है इसके अलावा यह भी देखने की जरूरत है कि आखिरकार अगर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अंदर जहरखुरानी हुई है तो उसकी वजह क्या है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अभी इस विषय की ज्यादा जानकारी नहीं है।

डिप्टी सीएम अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे थे करीब 2 घंटे रुकने के बाद राजेंद्र शुक्ला जबलपुर से रीवा के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए। जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिवनी, मंदसौर और नीमच में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया है। मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से निश्चित रूप से प्रदेश में जो डॉक्टरों की जो कमी है वह कम होगी।

डॉक्टरों की कमी होने के कारण मरीजों का नहीं हो पा रहा है बेहतर इलाज

उन्होंने यह भी माना की वर्तमान में डॉक्टरों की कमी होने के कारण मरीजों का बेहतर इलाज नहीं हो पा रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि अभी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास हुआ है लेकिन प्रथम वर्ष की सभी सीट पूरी तरह से भर चुकी हैं। अगर मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीट विजयपुर और बुधनी पर उपचुनाव को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि हम दोनों ही सीट प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं क्योंकि अब प्रदेश की जनता भी यह समझ चुकी है कि अगर विकास कोई कर सकता है तो वह भाजपा ही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1024715133″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews