Jabalpur News : सराफा व्यापारी से लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News : सराफा व्यापारी से लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News :  जबलपुर में बीतें दिनों हुई सराफा व्यापारी के साथ लूट का जबलपुर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लूट के 30 लाख के जेवरात सहित 50 हजार रूपए नगद जब्त करने की कार्रवाई की गई हैं। लूट की घटना 11 मई की रात भेड़ाघाट थाना क्षेत्र स्थित तेवर की हैं। जहां आरोपियों ने सराफा व्यापारी को मोटरसाइकिल से गिरा दिया था और चाकू मारकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था।

यह है पूरी घटना

पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी मुताबिक लूट की घटना को प्लान बनाकर तैयार किया गया था। जिसमें सराफा व्यवसायी ओमप्रकाश सोनी के साथी 18 वर्षीय संजय सोनी ने प्लान किया थी। संजय का व्यापारी के साथ सराफा व्यवसायी का 1 साल पहले विवाद हुआ था। जिसकी रंजिश भुनाने के चलते प्लान को तैयार किया गया था। प्लान में संजय सोनी सहित अन्य तीन आरोपी भी शामिल थे। तीनों आरोपी शेखर चौधरी, करण भाट और विनय साहनी ने बीच रास्ते में सर्राफा व्यवसायी की मोटरसाइकिल को रोका और चाकू मार घटना को अंजाम दिया था।

[dgv_vimeo_video id=”828312820″]

चारों आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जहां उन्होंने बताया पहले बाइक का पीछा किया, फिर बाइक सवार ओम प्रकाश सोनी को गिरा दिया था। वही बाइक गिरने के बाद डिक्की में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 80 हजार छीन कर फरार हो गए थे। व्यापारी ने पीछा करने की कोशिश की थी। इसी दौरान आरोपी ने चाकू मारकर हमला कर दिया था और बाइक लेकर भेड़ाघाट की ओर रवाना हो गए थे। अंत में तीनों ने मिलकर बेलखेड़ा में सोने-चांदी के जेवर आपस में बांट लिए थे। जिनसे लूटे हुए जेवर जब्त किए गए है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”828313182″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews