Jabalpur News : भारी बारिश का कहर, टूटा डायवर्सन पुल, बंद रहा जबलपुर-भोपाल का मार्ग

Jabalpur News : भारी बारिश का कहर, टूटा डायवर्सन पुल, बंद रहा जबलपुर-भोपाल का मार्ग

Jabalpur News : मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। तेज बारिश के कारण तड़के सुबह करीब तीन बजे जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग 45 का नौरादेही सेक्शन का डायवर्सन पुल टूट गया, जिसके कारण जबलपुर-भोपाल का मार्ग 5 घंटे बंद रहा ।

जबलपुर से भोपाल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में नौरादेही के पास का पुल लगातार हो रही बारिश के कारण बह गया जिसके बाद से ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया, दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लगातार वाहनों की संख्या बढ़ती देख शहपुरा के पास स्थित टोल प्लाजा पर वाहनों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया, वहीं सड़क निर्माण कंपनी द्वारा पुलिया को दुरस्त करने का कार्य शुरू किया गया।

पानी के तेज बहाव में बह गया डायवर्सन पुल 

आज सुबह 8 बजे तक लगातार काम किया गया और फिर नए पुल से वाहनों को निकाला गया। बता दें कि मुख्य पुल का निर्माण किया जा रहा था और इसी के चलते सर्विस रोड से वाहनों की आवाजाही हो रही थी दो दिन से हो रही लगातार बारिश और पानी के तेज बहाव के चलते बनाए गए सर्विस रोड का पुल अचानक ढह गया जिसके चलते वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

NHAI का भरोसा, जल्दी चालू होगा पुल 

NHAI के डायरेक्टर अमृत का कहना है कि मार्ग को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिए 15 जेसीबी मशीनों की मदद से लगातार कार्य जारी है, निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि हमारे द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द मार्ग में सुचारू रूप से वाहनों की आवाजाही प्रारंभ हो सके।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews