
Jabalpur News : जबलपुर में एक शराबी ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला गोरखपुर थाने के शंकराचार्य चौक का है, जहां पर शुक्रवार की शाम को शराब की बोतल लेकर एक व्यक्ति पहुंचा और ट्रैफिक पुलिस के सामने ही जमकर हंगामा किया। इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट चेकिंग कर रही पुलिस भी शराबी के सामने बेबस नजर आए।
क्या है पूरा मामला
शराबी हंगामा करते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित कर रहा था तो वहीं पुलिस भी वहां खड़ी यह सब नजारा दूर से ही देख रही थी। शराबी ने पुलिस के सामने ही शराब की बोतल निकाली और फिर वहीं पर पीकर बोतल सड़क पर ही फेंक दी। करीब आधे घंटे तक शराबी ने जमकर हंगामा किया और उसके बाद फिर वहां से चला गया, शराबी की यह पूरी हरकत वहां पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही।
पुलिस ने यह भी जानने का प्रयास नहीं किया कि यह व्यक्ति कौन है और क्यों हंगामा कर रहा है। बहरहाल शुक्रवार की शाम का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल भी हो रहा है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”902502492″]
