Jabalpur News : शराब के नशे में धुत थानेदार ने पड़ोसियों की 8 कार के शीशे फोड़े, मामला दर्ज

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए छिंदवाड़ा एसपी को रिपोर्ट भेजी है।
jabalpur news

Jabalpur News : छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाने में पदस्थ थाना प्रभारी संजय भलावी नेसोमवार की रात को जबलपुर में जमकर हंगामा किया। शराब के नशे में धुत होकर संजय भलावी ने आकर्षण कॉलोनी में खड़ी 8 से 10 गाड़ियों के कांच को पत्थर मार कर फोड़ दिया। आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने तुरंत ही गौर पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने थाना प्रभारी का हाथ पकड़ कर उन्हें घर के अंदर किया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक संजय भलावी कल रात को ही छिंदवाड़ा से छुट्टी लेकर जबलपुर आए थे। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी ने इस कदर शराब की थी कि वहकर नहीं चला पा रहे थे। उन्हें लगा कि सड़क पर खड़ी कार के चलते उनकी कार कॉलोनी के अंदर नहीं जा पा रही है। इसके बाद संजय अपनी कार से उतरे और कॉलोनी में खड़ी 8 से 10 गाड़ियों पर पत्थर मारकर उनका कांच तोड़ दिया।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए छिंदवाड़ा एसपी को रिपोर्ट भेजी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”948719490″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews