Jabalpur News : बिजली चोरी के मामले में ऊर्जा सचिव ने अधिकारियों को लगाई फटकार, मार्च तक राजस्व वसूलने का दिया समय

jabalpur

Jabalpur News : ऊर्जा सचिव संजय दुबे आज एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे जहां उन्होंने शक्तिभवन तरंगप्रेक्षाग्रह में अधिकारियों की बैठक ली, इस दौरान पूर्व क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के एमडी अनय द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। ऊर्जा सचिव ने संभाग स्तरीय बिजली अधिकारियों की करीब 2 घंटे तक बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी को साफ निर्देश दिए हैं कि मार्च 2024 तक हर हाल में बकाया राजस्व वसूल कर लिया जाए।

राजस्व वसूलने का दिया समय

उन्होंने कहा कि बिजली वितरण कंपनियों को घाटे से उभारने के लिए बकाया वसूली राशि में तेजी लाना आवश्यक है। बिजली चोरी को लेकर मौके पर की जाने वाली कागजी कार्यवाही से ऊर्जा सचिव संजय दुबे नाराज दिखे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया की कागजी कार्रवाई करने से अच्छा यह होगा कि अगर मौके पर ही ऑनलाइन पंचनामा किया जाए। ऊर्जा सचिव संजय दुबे ने समीक्षा बैठक के दौरान बिजली चोरी के मामले पर सतना, रीवा, सीधी के अफसर को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही उन्हें निर्देश दिए की बिजली चोरी जैसी घटनाएं अब ना हो।

jabalpur news

मुख्य सचिव संजय दुबे ने मैदानी इंजीनियरों को निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं को वह समय सीमा पर बिजली से संबंधित व्यवस्था प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद पुराने मीटर को जहां आवश्यकता हो वहां जरूर लगाए। समीक्षा बैठक में मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन नीति राठौर, मुख्य अभियंता आरएसएस वकर्स संजय भागवतकर भी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव संजय दुबे ने कंपनी के सभी क्षेत्रों में बिलिंग दक्षता को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews