Jabalpur News : अरबों रुपए की जमीन घोटाले में ईओडब्लू ने की बड़ी कार्रवाई, मेथोडिस्ट चर्च के अधीक्षक गिडियन गिरफ्तार

shahdol news

Jabalpur News : जबलपुर में मेथोडिस्ट चर्च ऑफ इंडिया के ज़मीन घोटाले में ईओडब्लू ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जबलपुर ईओडब्लू की टीम ने मेथोडिस्ट चर्च ऑफ इंडिया के सैक्रेटरी मनीष गिडियन को गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला

ईओडब्लू ने मनीष गिडियन, मैथोडिस्ट चर्च के बिशप एम ए डैनियल और एरिक पी नाथ के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में अपराध दर्ज किया था। जबलपुर जिला अदालत ने हाल ही में तीनों आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद बिशप एम ए डैनियल और एरिक पी नाथ तो फरार हैं लेकिन ईओडब्लू की टीम ने आज चर्च के सैक्रेटरी मनीष गिडियन को गिरफ्तार कर लिया। गिडियन को हवाबाग स्थित चर्च के जॉनसन स्कूल परिसर से गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

आरोपियों ने चर्च की पीली कोठी की ज़मीन का 7 करोड़ 60 लाख रुपयों का लीज़ रैंट चुकाए बिना फर्जीवाड़े से लीज़ रिन्यू करवा ली थी जिसके अलावा चर्च की जमीनों को बिना अनुमति खुर्दबुर्द किया जा रहा था। इतना ही नहीं चर्च के आरोपी पदाधिकारियों ने अपने खिलाफ शिकायत करने वाले नोएल पिंट नाम के एक सदस्य का सामाजिक बहिष्कार करवा दिया था। अब आरोपियों पर हो रही कार्यवाई के चलते नोएल पिंट को इंसाफ की उम्मीद जागी है। इधर ईओडब्लू के अधिकारियों के मुताबिक उन्होने आज चर्च सैक्रेटरी मनीष गिडियन को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews