Jabalpur News : कटंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला की मौत पर परिजनों ने किया चक्काजाम, डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश दी। पूरे मामले की जांच और उचित कार्यवाही के आश्वासन के करीब तीन घंटे बाद परिजनों ने चक्काजाम खत्म किया।
Jabalpur News : कटंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला की मौत पर परिजनों ने किया चक्काजाम, डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

Jabalpur News : जबलपुर के कटंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गर्भवती की महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई परिजनों ने आरोप लगाया कि डाक्टर की लापरवाही की वजह से मां और नवजात की मौत हुई है। घटना से नाराज परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया और जबलपुर दमोह मार्ग में चक्काजाम करते हुए डाक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए। हंगामे की जानकारी लगते ही कटंगी पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश दी। पूरे मामले की जांच और उचित कार्यवाही के आश्वासन के करीब तीन घंटे बाद परिजनों ने चक्काजाम खत्म किया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल कटंगी प्रेम नगर निवासी मोहिनी रैकवार प्रेगनेंट थी जिसे डिलेवरी के लिए गुरुवार को कटंगी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार की सुबह हालत खराब होने पर महिला को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि कटंगी स्वास्थ्य केंद्र में ही डाक्टरों द्वारा गलत इंजेक्शन देने की वजह से मोहिनी की कटंगी में ही मौत हो गई थी और अपनी लापरवाही छुपाने के लिए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

फिलहाल महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”954825957″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews