Jabalpur News : बेख़ौफ़ बदमाशों ने सरेराह दो लोगों को बेरहमी से पीटा, चिल्लाता रहा घायल, वीडियो वायरल

marpeet

Jabalpur News : मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर शहर में एक ई-रिक्शा चालक व उसके साथी की बीच सड़क सरेराह पिटाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। और जनता मूकदर्शक बने यह नजारा देखती रही। घटना का यह वायरल वीडियो जबलपुर के गोहलपुर इलाके का बताया जा रहा है। मारपीट के मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि यह वीडियो 19 मार्च का है। जब रात्रि में रिक्शे के किराए को लेकर ई-रिक्शा चालक सागर चौधरी और उसके एक साथी सिध्दांत के साथ कुछ युवकों का विवाद हो गया था। जिसके बाद युवकों ने ई रिक्शा चालक सागर चौधरी और उसके साथी सिद्धांत के साथ जमकर मारपीट की। बीच सड़क हुई ई रिक्शा चालक और उसके साथी को 5 से 6 युवक घसीट घसीट कर पीटते रहे। इस दौरान सड़क पर लोगो की आवाजाही होती रही। लेकिन किसी ने भी रिक्शा चालक और उसके साथी को बचाने की कोशिश नहीं की।

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल फोन से बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इधर घटना को लेकर गोहलपुर थाना पुलिस का कहना है कि मारपीट करने वाले एक युवक का पता चल गया है। जो कि गोहलपुर में ही रहता है। अन्य लड़कों की भी तलाश की जा रही है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews