
Jabalpur News : जबलपुर की तिलक भूमि तलैया के सघन बाज़ार में स्थित एक कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई। जींस और टीशर्ट का ये शोरुम आज जब बंद था तब इलाके में बिजली गुल हुई थी। कुछ देर बाद बिजली आने पर बंद शोरुम के भीतर शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारियों ने बड़ी आग का रुप ले लिया। जिसके कारण किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने दुकान में आग लगने की जानकारी तुरंत ही मालिक को दी, जिसके बाद मौके पर मालिक और दमकल वाहन पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
यह है पूरा मामला
बता दें कि जिस कपड़ा दुकान में आग लगी थी वो बाज़ार की तंग गली में थी जहां तक फायर ब्रिगेड को पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। करीब 2 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान शोरुम के भीतर रखा सामान आग से जलकर ख़ाक हो गया जिसकी कीमत 15 से 20 लाख रुपए बताई जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”815591874″]
गौरतलब है कि हादसा इसीलिए भी गंभीर था क्योंकि इस सघन बाज़ार में दुकान पास-पास स्थित हैं और शोरुम में लगी आग नज़दीकी दुकानों तक पहुंचने की आशंका थी। हांलांकि फायर ब्रिगेड के अमले ने सूझ बूझ से काम लिया। दमकल कर्मी दुकान के शटर तोड़कर भीतर दाखिल हुए और करेंट के झटके लगने के बावजूद उन्होने आग पर काबू पा लिया।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”815592014″]
