Jabalpur News : राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का अनाज जलकर खाक

Jabalpur News : राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का अनाज जलकर खाक

Jabalpur News : जबलपुर के पाटन के पास स्थित एक राइस मिल में आज गुरुवार की शाम उस समय अफरा तफरी मच गई जब वहां पर आग लग गई। आग लगते ही मजदूर मिल से बाहर भागने लगे। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। स्थानीय लोगों ने मिल मालिक लखन अग्रवाल को मौके पर बुलाते हुए दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद शहपुरा, पाटन और कटंगी से फायर ब्रिगेड बुलवाई गई, करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

यह है पूरी घटना

बताया जा रहा है कि मिल मालिक लखन अग्रवाल की राइस मिल है, जहां पर धान से चावल निकालने का काम मशीन से चल रहा था। आठ से दस कर्मचारी काम पर लगे हुए थे। मशीन से चावल निकालने का काम चल ही रहा था कि अचानक मशीन में तेज चिंगारी के साथ आग निकली और धीरे-धीरे करके पूरी मिल में आग फ़ैलने लगी। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने मिल मालिक को जानकारी दी, साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी।

मिल में आग लगने के बाद शहपुरा, पाटन और कटंगी से आए दमकल वाहन ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। व्यापारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में करीब 50 लाख रुपए से से अधिक का नुकसान हुआ है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews