Jabalpur News : नाबालिग छात्रा के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज, जाँच में जुटी पुलिस

Jabalpur News : नाबालिग छात्रा के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज, जाँच में जुटी पुलिस

Jabalpur Kidnapping Of Minor Girl News : जबलपुर के गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर छापर के मांडवा बस्ती से एक 6वीं क्लास की छात्रा के अपहरण के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। शुक्रवार की रात छात्रा परिजनों को सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन फिर घर नहीं पहुंच सकी। देर रात तक परिजन बच्ची को आसपास तलाश किया पर जब बच्ची नही मिली तो आज रामपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छात्रा की दस्तयाबी को लेकर सरगर्मी से प्रयास कर रही है।

यह है पूरी घटना

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 12 वर्षीय छात्रा छटवीं कक्षा में अध्ययनरत थी। जिसने शुक्रवार की शाम को परिजनों से कहा कि वह अपनी सहेली के साथ, दूसरी फ्रेंड के घर जा रही है। छात्रा देर रात घर नहीं पहुंची। परिजनों ने सहेली के घर जाकर पता किया तो उन्होंने बताया कि वह नही आई।

पुलिस जाँच में जुटी

परिजनों ने थाने में शिकायत की है। मामला दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस छात्रा के आसपास और रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड सहित शहर के प्रमुख मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। परिजनों और आसपास के रहवासियों के कथन भी लिए जा रहे है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews