Jabalpur News : मरीज को ले जा रही एंबुलेंस में लगी आग, स्थानीय नागरिकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

fire ambulence

Jabalpur News : जबलपुर के मेट्रो हॉस्पिटल से हटा जा रही एंबुलेंस में उड़ना गांव के पास आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ग्रामीणों की कोशिश से आग पर काबू पा लिया गया नही तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, मेट्रो हॉस्पिटल में बड़ी बोरी हटा दमोह का रहने वाला अखिलेश अहिरवार भर्ती था। जिसकी आज छुट्टी हो गई थी। और वह एक एंबुलेंस पर अपने चाचा पन्ना लाल अहिरवार के साथ गांव वापस जा रहा था। एंबुलेंस जब उड़ना गांव के पास पहुंची तो ग्रामीणों ने शोर करके एंबुलेंस रूकवाई। देखा तो एंबुलेंस आगे के हिस्से में आग लगी थी।

जिस पर स्थानीय नागरिकों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, नहीं तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”930352136″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews