Jabalpur News : गद्दे के कारखाने में भीषण आग, मां- बेटी की मौत, लाखों का नुकसान

Jabalpur News : गद्दे के कारखाने में भीषण आग, मां- बेटी की मौत, लाखों का नुकसान

Jabalpur News : जबलपुर के हनुमानताल थाना अंतर्गत मक्का नगर में आज सुबह गद्दे के कारखाने में भीषण आग लग गई, आग लगने से कारखाने में काम कर रही 25 साल की महिला अपनी 5 साल की बेटी के साथ झुलस गई जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद आनन-फानन में मौके पर फायर ब्रिगेड अमला पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

जानकारी के मुताबिक असलम मंसूरी के कारखाने में गद्दे बनाए जाते हैं। आज सुबह जब 25 वर्षीय नगीना अपनी 5 साल की बेटी हिना के साथ कारखाने में काम कर रही थी उसी दौरान शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई, आग लगते ही पूरे कमरे में तेजी से आग फैली और यही आग गद्दे में जाकर लगी। नगीना और उसकी 5 साल की बेटी को इतना समय भी नहीं मिला कि वह कमरे से बाहर निकल पाती,  लिहाजा मां बेटी कमरे के भीतर ही झुलस गई, और उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।  पुलिस ने मां बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजकर इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”792159623″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews