Jabalpur News : खाद्य विभाग और आरपीएफ की टीम ने अवैध वेंडरों के घर पर दी दबिश, जब्त किया खाना

आरपीएफ और जिला खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद से अवैध वेंडर में हड़कंप मचा हुआ है।
jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर खाद्य विभाग और आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार की दोपहर को रेलवे स्टेशन से लगे एक बस्ती में दबिश देते हुए बड़ी मात्रा में गुणवत्ताहीन खान जप्त किया है। बता दें कि यह खाना अवैध रूप से वेंडर के द्वारा बनाया जाता है और फिर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को भी यही खाना परोसा जाता था।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, आरपीएफ को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि जबलपुर रेलवे स्टेशन के आसपास की बस्ती में कुछ लोग रह रहे हैं जो कि खाना बनाने के बाद चोरी छुपे रेल पटरी से स्टेशन और फिर ट्रेन में चढ़ते हैं और यात्रियों को यह खाना बेचा करते हैं। इस जानकारी के बाद आज आरपीएफ की टीम ने जिला खाद्य विभाग के साथ शीला कंपाउंड से लगी एक बस्ती में जाकर दबी दी तो वहां पर खाना बन रहा था मौके पर टीम ने दो लोगों के नाम पूछने के बाद कार्यवाही शुरू कर दी है। वही जिला खाद्य विभाग ने खाने का सैंपल लेकर उसे लैब टेस्ट के लिए भोपाल भेजा है।

जिला खाद्य अधिकारी पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि अवैध रूप से खाना बनाना वालों के पास किसी भी तरह का लाइसेंस नहीं था। यह लोग जो खाना बना रहे थे यह अवैध वेंडर है जिनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बता दें कि में की जबलपुर रेलवे स्टेशन और मदन महल रेलवे स्टेशन के पास लगी बस्तियों में लंबे समय से अवैध वेंडर किराए का मकान लेकर वहां पर खाना बनाते हैं और फिर उसी खाने को ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को बेचा करते हैं। आरपीएफ और जिला खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद से अवैध वेंडर में हड़कंप मचा हुआ है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”949919900″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews