
Jabalpur News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक सरसंघचालक मोहन भागवत के द्वारा पंडितों पर दिए गए बयान को लेकर ब्राह्मण समाज में अब खासा रोष देखा जा रहा है। जबलपुर में ब्राह्मण समाज ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मोहन भागवत के बयानों को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश पनप रहा है। जल्द ही ब्राह्मण एकता मंच के बैनर तले मोहन भागवत के दिए गए बयान को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही मोहन भागवत का पुतला भी जलाया जाएगा।
ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि मोहन भागवत द्वारा हिंदू समाज को आपस में लड़वाने का काम किया जा रहा है। इनका कहना है कि वर्ण व्यवस्था ब्राह्मणों द्वारा नहीं बनाई गई है ,यह आदिकाल से ही चल रही है, परंतु मोहन भागवत का यह बयान कि वर्ण व्यवस्था ब्राह्मणों ने अपने फायदे के लिए बनाई है ,यह पूरी तरह से अनुचित है।
[dgv_vimeo_video id=”796895999″]
ब्राह्मणों पर दिए गए इस बयान का ब्राह्मण समाज के लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। जिसको लेकर अब ब्राह्मण समाज ने मोहन भागवत के बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का तय किया है। बुधवार की दोपहर ब्राह्मण समाज के लोग मालवीय चौक पर इकट्ठे होकर धरना प्रदर्शन करेंगें साथ ही मोहन भागवत का पुतला भी जलाया जाएगा।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”796896303″]
