
Jabalpur News : जबलपुर के शहपुरा में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राओं ने आज जमकर हंगामा किया और हॉस्टल से निकलकर सड़क पर जाकर बैठ गए, इस दौरान दोनों तरफ जाम लग गया। छात्राओं का आरोप है कि वार्डन परेशान करती है, और भूखा रखती है, इसलिए जब तक उन्हें हटाया नही जाता तब तक कोई भी छात्रा अंदर नही जाएगी।
यह है मामला
जानकारी के मुताबिक कल सोमवार की रात 40 छात्राएं हॉस्टल से निकलकर थाने में शिकायत दर्ज करवाने भी पहुंची थी पर जब मामला नहीं सुलझा तो आज छात्राओं ने हंगामा मचा दिया। शहपुरा के शासकीय बालिका छात्रावास में 40 छात्राएं रहती हैं। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें बीते कई दिनों से हॉस्टल वार्डन भीमा सिंह राजपूत से परेशान कर रहीं है। छात्राओं का यह भी आरोप है कि हॉस्टल वार्डन उनके साथ दुर्व्यवहार करती हैं उन्हें कई-कई दिनों तक खाना नहीं दिया जाता है, और जो खाना दिया जाता है कई बार वह दूषित होता है इसकी वजह से कई बच्चे बीमार हो चुके हैं। हॉस्टल वार्डन से अगर खाना कों लेकर शिकायत करो तो वह छात्राओं को ही गंदी गंदी गालियां देती हैं और धमकी देकर कहा जाता हैं कि यदि इस मामले की शिकायत किसी को की तो अंजाम ठीक नहीं होगा।
[dgv_vimeo_video id=”803018637″]
छात्राओं ने लगाया आरोप
छात्राओं का कहना है अब स्थितियां बहुत ज्यादा बिगड़ने लगी इसलिए हंगामा शुरू किया। छात्राओं का धरना प्रदर्शन सड़क पर अभी भी जारी है। जिला शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं लेकिन छात्राओं की मांग है कि आरोपी हॉस्टल वार्डन को हटाया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए गौरतलब है कि कल दसवीं कक्षा का पेपर है और कई छात्राओं को दसवीं की परीक्षा देना है लेकिन इसके बाद भी वह हंगामा करने के लिए मजबूर हैं आंदोलन में छात्राओं के साथ कुछ अभिभावक भी पहुंचे हैं।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”803019026″]
