
final decision on the candidature and eligibility of men in nursing college
Jabalpur News : जबलपुर में चर्च की संपत्ति में अरबों रुपयों का एक और ज़मीन घोटाला सामने आया है इस बार मैथोडिस्ट चर्च ऑफ इंडिया के पदाधिकारी कठघरे में है जिन्होने धर्मार्थ और समाज के गरीब सदस्यों के लिए आरक्षित बेशकीमती ज़मीन सस्ती दरों पर बिल्डर्स को बेच दी। जबलपुर हाईकोर्ट ने मामले पर दायर याचिका पर फैसला सुनाते हुए इस जमीन घोटाले की जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
यह है मामला
दरअसल जबलपुर में मैथोडिस्ट चर्च ऑफ इंडिया की ज़मीनें बेचने का सिलसिला बरसों से चल रहा था जिसके खिलाफ साल 2010 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जबलपुर हाईकोर्ट ने पूरे 13 साल बाद बड़ा फैसला सुनाया है जिसमें राज्य सरकार को इस जमीन घोटाले की जांच और दोषियों पर कार्यवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
याचिकाकर्ताओं को यूनाईटेड चर्च ऑफ नॉर्दन इंडिया का साथ मिला है। यूसीएनआई की ट्रस्ट एसोसिएशन के मैंबर एडविन लाल ने अब सरकार से हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
