Jabalpur News : शराब की चलती फिरती दुकान का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Jabalpur News : शराब की चलती फिरती दुकान का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur News) क्राइम ब्रांच और गोराबाजार पुलिस ने शराब की चलती फिरती दुकान का पर्दाफाश किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार में रखी अंग्रेजी शराब को भी बरामद किया है, खास बात यह है कि कार में हर ब्रांड की शराब रखी हुई थी जो कि डिमांड पर ग्राहकों को सप्लाई की जाती थी, हालांकि आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब जरूर हो गया है।

थाना प्रभारी गोराबाजार सहदेव राम साहू ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एकता मार्केट तरफ से कार क्रमांक एमपी 20 सीजे 6635 में अवैध शराब बिक्री हेतु लाई जा रही है, सूचना पर क्राइम ब्रांच एवं थाना गोराबाजार की टीम सड़क किनारे खड़ी हो गई, जैसे ही कार आती दिखी तो पुलिस में उसे रोका जिस पर से आरोपी कार को छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

ये भी पढ़ें – तानसेन संगीत समारोह में शनिवार से सजेगी सुरों की महफ़िल, आज निकलेंगी कला यात्रा

बताया जा रहा है कि कार मुकेश जयसवाल की है। पुलिस ने जब एकता मार्केट तरफ से आ रही कार को रोकने का प्रयास किया गया तो कार चालक राजुल टाउनशिप की तरफ भागा,जिसका पीछा करते हुए गली नम्बर 4 गार्डन के पास अंधेंरे में कार को रोका गया, कार की सामने की सीट में बैठा मुकेश जयसवाल नामक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

ये भी पढ़ें – IAS Transfer: मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

पुलिस ने कार में चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने नाम पता पूछने पर अपना नाम विवेक कुमार उर्फ सैफुल पटैल उम्र 27 वर्ष निवासी सरस्वती स्कूल के पास रामनगर अधारताल का बताया, तलाशी लेने पर आरोपी विवेक उर्फ सैफुल के पास 1 मोबाइल वन प्लस कम्पनी एवं 1 मेाबाइल सेमसंग कम्पनी का कीपेड मोबाइल तथा कार की डिक्की मे कुल 10 पेटी अंग्रेजी शराब मिली,जिसमें 2 पेटी गोवा रम के 100 पाव, मेकडावल रम की 12 बाटल, मेकडावल रम की 3 पेटी जिसमें कुल 144 पाव, ब्लेक बकार्डी रम की 12 बाटल, रॉयल स्टेग व्हिस्की की 12 बाटल, आफिसर च्वाईस व्हिस्की की 12 बाटल , बैग पाईपर व्हिस्की की 12 बाटल , कुल कीमती लगभग 1 लाख रूपये की रखी मिली। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

ये भी पढ़ें – आगामी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री ने थामा BJP का दामन

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews