
Jabalpur News : जबलपुर में बीते दिनों हुए एनएसयूआई छात्रों पर लाठी चार्ज को लेकर जिले की राजनीति गर्म होने लगी है एनएसयूआई छात्रों पर बर्बरता से हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया सैकड़ो की संख्या में पहुंचे कांग्रेसियों ने पुलिस के इस रवैया की घोर निंदा की। बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क था जिसके चलते भारी संख्या में पुलिस बल वेरीकेट और वाटर कैनन जैसी व्यवस्था करके रखी हुई थी।
यह है मामला
कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन भाजपा के इशारे पर जानबूझकर कांग्रेसी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को अपना निशाना बना रहे हैं । इस दौरान कांग्रेसीजनों ने पुलिस अधीक्षक को अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन देते हुए यह मांग की है कि अगर इस तरह की पुनरावृत्ति हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

पुलिस ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर एक तरह से लाठी भांजी जैसे कि वह कोई आतंकवादी हो। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के इशारों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। कांग्रेस ने मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर अगर f.i.r. सहित कार्यवाही नहीं होती है तो फिर आंदोलन किया जाएगा।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”853764842″]
