आदिवासी युवक हत्या मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, पढ़े पूरी खबर

हाईकोर्ट

Jabalpur News : रायसेन निवासी आदिवासी युवक दीपक मर्स्कोले की हत्या के मामले में जब पुलिस की ओर से उचित कार्यवाही नहीं हुई तो मृतक दीपक की परिवार वालों हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी की एकलपीठ ने आदिवासी युवक दीपक की हत्या के मामले में रायसेन पुलिस की ओर से उचित कार्यवाही नहीं किए जाने पर सरकार से जवाब मांगा है।

यह है मामला

रायसेन-सुल्तानपुर निवासी आदिवासी रामस्वरूप मर्स्कोले जो कि मृतक दीपक के भाई हैं, उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए बताया कि गांव के ही रहने वाले जगदीश, प्रकाश, मनमोहन, गोविंद और विक्रम सहित अन्य लोगों ने उसके भाई दीपक की लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद जब पीड़ित परिवार थाने पहुंचा तो उनकी शिकायत नहीं सुनी गई।

आदिवासी रामस्वरूप के अधिवक्ता अशोक चक्रवर्ती ने हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता की तरफ से दलील दी कि प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को हत्यारों के नाम भी बताए थे इसके बावजूद भी रायसेन पुलिस ने हत्या के मामले में उचित कार्यवाही नहीं की, इतना ही नहीं घटना के अगले दिन 21 अगस्त 2022 को मृतक दीपक की पत्नी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जब गई तो रायसेन पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा नहीं शामिल की। हाईकोर्ट ने हत्या से जुड़े इस प्रकरण में अब राज्य सरकार और रायसेन एस.पी से जवाब तलब किया है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews