
BHOPAL COLLAGE GIRL mystery
Jabalpur News : जबलपुर सेंट्रल जेल में बंद हत्या के मामले में विचाराधीन एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई, मृतक कैदी का इलाज मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा था जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सिविल लाइन थाने में पदस्थ उप निरीक्षक शिव कुमार दहिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सेंट्रल जेल में निरुद्ध बंदी की इलाज के दौरान मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई है, जिसके पंचनामा कार्रवाई के लिये वे यहां पर आए हुए थे।
यह है मामला
एसआई दहिया ने बताया कि मृतक छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा थाने के ग्राम मंदानी का रहने वाला था जो कि जमीनी विवाद के चलते अमरवाड़ा जेल में सजा काट रहा था, जिसे हाल ही में सेंट्रल जेल जबलपुर में भिजवाया गया था, जहां रहते हुए विगत दिनों उसकी तबीयत खराब हुई जेल प्रशासन द्वारा उसे मेडिकल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां उसने बीते दिन दम तोड़ दिया, पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कार्रवाई करने के उपरांत नियमानुसार परिजनों को सौंपा जाएगा।
मौके पर मृतक की पत्नी भी मौजूद थी उसने बताया कि उसके पति चमकलाल पटेल को षड्यंत्र के तहत हत्या के मामले में फंसाया गया है वही महिला का कहना है कि उसके पति की मौत की भी जांच होनी चाहिए।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
