Jabalpur Leopard News : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के शोभापुर रिहायशी इलाके में तेंदुआ दिखा है, जिसके चलते स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। तेंदुआ रांझी थाना के शोभापुर इलाके में देखा गया है , जिसका सी.सी.टी.वी फुटेज भी सामने आया है। स्थानीय लोगों ने कालोनी में तेंदुए के सीसीटीवी फूटेज पुलिस और वन विभाग को सौंपे है। वन विभाग और पुलिस की टीम ने तेंदुए की सर्चिंग शुरू कर दी है।
स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष आर.के सैनी ने बताया कि तेंदुआ उनके घर के पीछे तरफ दिखा था। उन्होंने बताया कि घर पर पली गाय के लिए पानी की जो टंकी बनाई गई है, तेंदुआ उसमें पानी पी रहा है। इसके बाद जब मैंने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की तरफ पहाड़ी में भाग गया। आगे उन्होंने बताया कि शोभापुर कालोनी में तेंदुआ के आ जाने से पड़ोसियों में दहशत बनी हुई है, आलम यह है कि लोग अब अपने घर से बाहर निकलने में भी डरने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ा जाए, जिससे कि वहां रहने वाले लोगों को खौफ से निजात मिले।
ये भी पढ़ें
पुलिस ने स्थानीय लोगों को किया अलर्ट
स्थानीय लोगों की सूचना पर रांझी थाना पुलिस ने शोभापुर के पास रहने वालों को अलर्ट किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शिंडे का कहना है कि शोभापुर में तेंदुआ देखा गया है जिसके सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”780685197″]
