Jabalpur News : जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर महाराष्ट्र बैंक से 20 लाख रुपये का लोन, EOW ने तीन पर दर्ज की एफआईआर

बैंक मैनेजर की शिकायत पर जबलपुर ईओडब्ल्यू ने रोजी और ललित कुमार सोनी के खिलाफ 420 के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
eow

Jabalpur News : बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के तत्कालीन बैंक मैनेजर की शिकायत पर जबलपुर आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो ने एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जबलपुर के नव आदर्श कॉलोनी में रहने वाली रोजी डीमोले और ललित कुमार सोनी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र से 2008 में 20 लाख रुपए का लोन लिया था। दोनों ने यह लोन अवतार गवर्नमेंट के नाम से लिया और बाद में इन पैसों को हजम कर गए।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि 2019 में तत्कालीन बैंक मैनेजर वैभव काले ने जब लोन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की तो खुलासा हुआ कि लोन के लिए ना सिर्फ फर्जी दस्तावेज लगाए गए हैं, बल्कि गारंटी के नाम पर जो संपत्ति को बैंक में रखा गया है। वह भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तैयार की गई थी। बैंक मैनेजर की शिकायत पर जबलपुर ईओडब्ल्यू ने रोजी और ललित कुमार सोनी के खिलाफ 420 के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जबलपुर ईओडब्ल्यूज आरडी भारद्वाज ने बताया कि रोजी और ललित कुमार सोनी ने 2008 में फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करके महाराष्ट्र बैंक से 20 लाख रुपए का लोन अवतार गवर्नमेंट के नाम पर लिया था। बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि अवतार गवर्नमेंट के नाम से कोई भी फर्म नहीं है इतने ही नहीं 2008 में 20 लाख रुपए का जो लोन लिया गया था उसकी एक भी किस्त नहीं चुकाई गई है। बैंक मैनेजर ने इस पूरे मामले की शिकायत जबलपुर EOW की जिसके बाद 2008 में लिए गए फर्जी लोन की जांच EOW ने शुरू कर दी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews