Jabalpur News : कार शोरूम के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली कई पुरानी गाड़ियां

शोरूम भोपाल रोड पर बाइपास के पास है। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।
fire car

Jabalpur News : मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ बुधवार दोपहर कार शोरूम के कबाड़ गोदाम में आग लग गई। जिसमे लाखों का नुकसान हो गया। मौके पर खड़ीं 4 पुरानी गाड़ियां जल गईं। एक नई गाड़ी भी चपेट में आ गई।

क्या है पूरा मामला

घटना भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के स्टार ऑटो मोबाइल्स की है। शोरूम भोपाल रोड पर बाइपास के पास है। आग लगने की सूचना पर भेड़ाघाट पुलिस और तीन फायर वाहन मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अभी तक आग लगने का मुख्य कारण पता नहीं चला सका है।

हालाँकि मौके पर मौजूद लोगों की माने तो कबाड़ में बहुत सी एसिडेंटल गाडियां रखी हुई थी और किसी कार की बैटरी ब्लास्ट होने से आग लगने की बात सामने आ रही है.. फिलहाल आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”941565325″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews