Jabalpur News : व्यापारी के सूने घर को निशाना बनाकर लाखों के जेवर चोरी

Jabalpur News :  व्यापारी के सूने घर को निशाना बनाकर लाखों के जेवर चोरी

जबलपुर, संदीप कुमार।  जबलपुर के गोपाल विहार में लाखों रुपये की चोरी होने का मामला सामने आया है,जिसके बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है, पेशे से सुपारी के बड़े कारोबारी अखिलेश अग्रवाल के सूने मकान में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये की कीमत के जेवरात पार कर दिए। जिस वक्त चोरी की घटना हुई उस समय कारोबारी का पूरा परिवार अपने बहनोई से मिलने प्रयागराज गया था।  जब परिवार घर लौटकर आया तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और अलमारी में रखे करीब 2.5 लाख के जेवरात गायब थे। घटना के बाद कारोबारी ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस अब सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल रही है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि अखिलेश अग्रवाल गोपाल विहार कॉलोनी के निवासी है और मुकादमगंज में सुपारी, पान-मसाला का बड़ा व्यापार है। अखिलेश अपने बहनोई से मिलने के लिए सपरिवार प्रयागराज गए हुए थे, तभी चोरों ने निशाना बनाकर घर में रखे कीमती गहने पार कर दिए और रफूचक्कर हो गए।

ये भी पढ़ें – पन्ना राज परिवार में फिर विवाद गहराया, राजमाता की शिकायत पर महारानी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज कर जांंच शुरू कर दी है।  पीडि़त के घर पर कोई सीसीटीव्ही कैमरा नहीं लगा है जिसके बाद पुलिस अब आसपास के कैमरे खंगाल रही है, पीडि़त ने किसी संदेही का अभी तक नाम नहीं बताया है, जिसके बाद पुलिस क्षेत्र के बदमाशों का रिकॉर्ड देखकर पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें –इंदौर गोलीकांड आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, 28 तक पुलिस रिमांड पर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews