Jabalpur News : विहिप नेता के घर पर बदमाशों ने किया पथराव, वारदात CCTV फुटेज में कैद, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नहीं की कोई कार्रवाई

Jabalpur News : विहिप नेता के घर पर बदमाशों ने किया पथराव, वारदात CCTV फुटेज में कैद, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नहीं की कोई कार्रवाई

Jabalpur News : विश्व हिंदू परिषद के खंड प्रमुख के घर पर बदमाशों ने पथराव कर उसे घायल करने की घटना सामने आई है। विवाद के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है। वहीं बताया जा रहा है कि घटना 14 अगस्त की रात की बताई जा रही है। अधारताल थाना अंतर्गत रामनगर में रहने वाले विहिप के नेता पवन तिवारी के हाथ में पथराव के दौरान चोट लगी है। घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नही की। लिहाजा विहिप नेता ने एसपी से मुलाकात कर आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

यह है मामला

मिली जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद के खंड प्रमुख पवन तिवारी जब अपने घर पर थे तभी हमलावरों ने पथराव करना शुरू कर दिया। घर पर पथराव होते देख विहिप नेता बाहर निकले जिस पर की आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया इस हमले में विहिप नेता के हाथ में फैक्चर हो गया है। पवन तिवारी का आरोप है कि मुकेश लोधी ने अपने 10 से 15 साथियों के साथ मिलकर पहले तो उसके घर पर पथराव किया और फिर बाद में हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया। घटना के बाद से आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पवन तिवारी का आरोप है कि अधारताल पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने की वजह उन्हें संरक्षण देते हुए उन पर ही मामला दर्ज कर लिया।

[dgv_vimeo_video id=”856431558″]

विहिप नेता ने बताया कि मुकेश लोधी क्षेत्र में अवैध वसूली करता है। 14 अगस्त को उसने हफ्ता वसूली करने की कोशिश की और बाद में अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें कि देखा जा सकता है कि किस तरह से आरोपी विहिप नेता के घर पर हमला कर रहे हैं। एसपी ऑफिस पहुंचे पवन तिवारी ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”856435244″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews