
Jabalpur News : जबलपुर में बरगी बांध के गेट खोले जाने के बाद नर्मदा नदी पूरी तरह से उफान पर है। जिसको लेकर नर्मदा घाटों में पुलिस और होमगार्ड के जवान व्यवस्था संभालने में जुटे हुए हैं। विशेष रुप से भेड़ाघाट और धुआंधार क्षेत्र में सैलानियों का आना लगातार जारी है। ऐसी स्थिति में जब नर्मदा नदी अपने प्रचंड उफान पर हैं, तब किसी भी तरह के गंभीर हादसे को रोकने के लिए यहां तैनात जवान लोगों को खतरनाक स्थानों में ना जाने की सलाह दे रहे है।
पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में
साथ ही पुलिस प्रशासन सेल्फीबाज लोगों पर भी विशेष निगाह रखे हुए हैं, क्योंकि धुआंधार में ज्यादातर आने वाले सैलानी खतरनाक जगहों पर खड़े होकर सेल्फी लेने का जोखिम उठाते हैं, जिसको रोकने के लिए पुलिस के जवान अलर्ट रहते हैं। वही अभी तक हुए हादसों को लेकर पुलिस का कहना है कि डूबने से हुई मौतों का आंकड़ा कम है, वही लोगों को डूबने से बचाने वालों की संख्या ज्यादा है।
गौरतलब है कि जबलपुर संभाग में लगातार हो रही बारिश के चलते बरगी बांध के 5 गेट खोले गए हैं। जिसके बाद नर्मदा किनारे के इलाकों में अलर्ट जारी किया है। 5 गेटों से 18717 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। सिवनी, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, रायसेन समेत अन्य जिलों में अलर्ट जारी किया है। फिलहाल, बांध का जलस्तर 418.45 मीटर है। इसका पूर्ण जलस्तर 422.76 मीटर है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”847714416″]
