Jabalpur News : एनक्यूएएस की तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल का किया निरीक्षण, पढ़े पूरी खबर

Jabalpur News : एनक्यूएएस की तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल का किया निरीक्षण, पढ़े पूरी खबर

Jabalpur District Hospital News : जबलपुर जिले में स्वास्थ्य की व्यवस्थाओं में सुधार लाने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के मकसद से गठित राज्यस्तरीय टीम निरीक्षण करने जिला अस्पताल विक्टोरिया पहुंची,नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड यानी एनक्यूएएस की तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल के सभी विभागों में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं को करीब से परखा और इस दौरान सुधार के निर्देश दिए गए।

ऐसे होता है सर्टिफिकेशन जारी

दरअसल, राज्य सरकार 3 साल में एक बार एनक्यूएएस का सर्वे कराती है जिसके जरिए सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं में बेहतरी लाने की कोशिश की जाती है, इस सर्वे में 70, 80 और 90 फीसदी से ज्यादा अंक आने पर अस्पतालों के ग्रांट में न केवल इजाफा किया जाता है बल्कि बेहतर संचालन के लिए सर्टिफिकेशन भी जारी होता है। जिला अस्पताल पहुंची एनक्यूएएस की टीम ने अस्पताल के सभी 12 विभागों में दस्तक दी इस दौरान टीम ने मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं की न केवल जानकारी ली बल्कि अस्पताल के स्टाफ से भी अहम जानकारियां हासिल की।

जिला अस्पताल प्रशासन का दावा है कि इस वर्ष स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए अनेक कदम उठाए हैं लिहाजा इस बार पिछली बार से ज्यादा अंक अस्पताल को मिलेंगे। दरअसल एनक्यूएएस की राज्यस्तरीय टीम के सर्वे के बाद राष्ट्रीय स्तर की टीम भी अस्पतालों का इसी तरह निरीक्षण करेगी और व्यवस्थाएं बेहतर पाए जाने के बाद ग्रेडिंग जारी होगी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”786257349″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews