Jabalpur News : कुर्सी पर नहीं मिले अधिकारी, आमजन परेशान, चेंबर में आराम फरमाते रहे एसडीएम कार्यालय के अधिकारी

Jabalpur News : कुर्सी पर नहीं मिले अधिकारी, आमजन परेशान, चेंबर में आराम फरमाते रहे एसडीएम कार्यालय के अधिकारी

Jabalpur News : जबलपुर जिले के ज्यादातर सरकारी कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों में कर्तव्य के प्रति उदासीनता देखी जा रही है। इन दिनों दिन के तापमान में भारी बढ़ोतरी हुई है। और इसका असर जबलपुर के शासकीय कार्यालय में भी दिख रहा है जब तेज गर्मी के बीच सरकारी कर्मचारी पंखा और कूलर के बीच आराम फरमा रहें है। गोरखपुर एसडीएम आफ़िस का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसके बाद अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक एसडीएम कार्यालय गोरखपुर में इस तरह की तस्वीरें लंबे समय से सामने आ रही थी। मध्य भारत मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जब आम जनता से परेशान होने की जानकारी लगी तो आज दोपहर एसडीएम ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कर्मचारी फाइल के लाट पर ही आराम फरमा रहा है तो दूसरा कर्मचारी कुर्सी पर खड़े होकर मोबाइल से खेल रहा है।

मध्य भारत मोर्चा के अध्यक्ष सौरव यादव का कहना है कि गोरखपुर एसडीएम ऑफिस में इस तरह की तस्वीरें हमेशा से देखी जा सकती है यहां पर आम जनता को परेशान होना पड़ता है और अधिकारी- कर्मचारी आराम फरमाते रहते हैं। सौरव यादव ने वीडियो के माध्यम से कलेक्टर से मांग की है कि दोषी अधिकारी कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही करें जिससे कि आने वाले समय में कोई भी कर्मचारी ड्यूटी के समय आराम ना करें।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”833349877″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews