Jabalpur News: होली के दिन शराब के नशे में युवक ने अपने साथी की हत्या की

indore crime news

जबलपुर, संदीप कुमार। होली पर्व में जहाँ जबलपुर पुलिस चाक-चौबंद व्यवस्था में लगी रही, वहीँ इस बीच खितोला में शराब के नशे में धुत युवको के बीच विवाद, गाली-गलौज के चलते एक युवक की सिर पर पत्थर हमला कर उसकी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें – Niwari News: विधुत विभाग और आवकारी ठेकेदार को मौत का जिम्मेदार बता फांसी पर झूल गया अधेड़

जानकारी के मुताबिक रात को वार्ड नंबर 18 में रहने वाले नीरज नामदेव और धर्मेंद्र भूमिया होली पर नशे में चूर थे। घर के छत पर बैठक लगी हुई थी। जहाँ पर बैठकर शराब खोरी चल रही थी। इसी दौरान दोनों दोस्तों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई। जिसके बाद धर्मेंद्र ने छत पर रखा भारी भरकम पत्थर से नीरज के सिर पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें – Morena News: बस्तपुर के जंगल में चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

हमले में नीरज को सिर पर गंभीर चोट आई जिससे वह खून से लथपथ होकर वह वहीं गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में नीरज को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान नीरज की मौत हो गई है। हत्या की खबर लगते ही खितोला थाना प्रभारी ज.मसराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने धर्मेंद्र भूमिया के खिलाफ धारा 302 का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews