Jabalpur News : बागेश्वर धाम के दरबार में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

Jabalpur News : बागेश्वर धाम के दरबार में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

Jabalpur News : जबलपुर के पनागर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद् भागवत कथा चल रही है साथ ही धीरेंद्र शास्त्री का दरबार भी लगा है। जहां भागवत पंडाल में एक डेढ़ साल की बच्ची की मौत की खबर सामने आ रही है। तो वहीं अब घटना की जानकारी मिलने के बाद पनागर थाने की पुलिस जांच में जुट गई हैै।

यह है पूरी घटना

बताया जा रहा है कि बच्ची कटनी जिले के ढीमरखेड़ा की रहने वाली थी जो कि सोमवार की दोपहर को अपने माता-पिता के साथ बागेश्वरधाम आई हुई थी। बच्ची के पिता मनोहर पटेल ने बताया कि उसकी 15 माह की बच्ची हिमांशी पटेल की काफी दिनों से तबियत खराब थी। कुछ दिन पहले मनोहर पटेल बागेश्वर धाम में जाकर अर्जी भी लगाई थी। इस बीच मनोहर पटेल को पता चला कि जबलपुर के पनागर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद् भागवत कथा हो रही है। जिसमें मनोहर पटेल अपनी पत्नी और बच्ची के साथ पहुंचे थे।

परिजन ने बताया कि बच्ची की जिंदगी के लिए गए थे जबलपुर

सोमवार को 15 माह की बच्ची की अचानक ही तबीयत बिगड़ी और वह रोते-रोते अचानक ही चुप हो गए। परिवार वालों ने जब बच्ची को हिलाया-डुलाया पर वह नहीं उठी। पुलिस की मदद से तुरंत की बच्ची को पनागर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद पिता मनोहर पटेल उसे लेकर अपने गांव ढीमरखेड़ा आ गए जहां पर कि आज बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews