Jabalpur News : तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, ड्राइवर सहित चार घायल

ट्रक पलटने से बाइक पर सवार रवि झरिया  चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई रवि बरगी थाना के ग्राम निगरी गांव के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक पलटने से पहले एक कार को भी टक्कर मारी थी जिसमें की एक व्यक्ति सवार था उसे भी चोट लगी है। ट्रक ड्राइवर भी घायल है। 
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर चरगंवा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक ही पलट गया। ट्रक पलटने से बगल से जा रहा बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया, इसके चलते मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तिलवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करते हुए सड़क से क्रेन की मदद से ट्रक को अलग करवाया।बताया जा रहा है कि इस घटना में चार अन्य लोग भी ड्राइवर सहित घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार की मौत  

जानकारी के मुताबिक ट्रक जबलपुर स गोटेगांव की तरफ जा रहा था इस दौरान चरगंवा मोड के पास अचानक ही पलट गया। ट्रक पलटने से बाइक पर सवार रवि झरिया  चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई रवि बरगी थाना के ग्राम निगरी गांव के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक पलटने से पहले एक कार को भी टक्कर मारी थी जिसमें की एक व्यक्ति सवार था उसे भी चोट लगी है। ट्रक ड्राइवर भी घायल है। 

पुलिस ने दुर्घटना की ये वजह बताई  

घटना के बाद मौके पर पहुंची तिलवारा थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया है वहीं घटना की जांच शुरू कर दी गई है। तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा का कहना है कि इस रोड पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा होने के चलते यह घटना हुई है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews