13 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकडाया पटवारी, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
jabalpur patwari

Jabalpur lokayukta News : प्रदेश में रिश्वतखोरी पर सख्त एक्शन के बाद भी सरकारी अधिकारी कर्मचारियों में भय नहीं है, लोकायुक्त पुलिस लगातार भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ रही है बावजूद इसके बाद भी वे रिश्वत लेने की आदत से बाज नहीं आ रहे, ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से सामने आ रही है, जहाँ आज एक बार फिर लोकायुक्त जबलपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, फरियादी जितेंद्र पटेल जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने पिता के नाम जमीन की बही बनाने के लिए पटवारी ने 13 हज़ार की रिश्वत मांगी गई थी। आरोपी पटवारी सनी द्विवेदी कुंडम तहसील में पदस्थ है। जिसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त एसपी को लिखित में की थी।

रिश्वत (Bribe) लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन किया तो वह सही निकली। शुक्रवार को जब फरियादी आरोपी पटवारी को 13 हजार रुपए की रिश्वत दे रहा था, तभी लोकायुक्त की टीम दबिश दी और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1030034720″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews