
Jabalpur News : जबलपुर में वाहन चेकिंग के नाम पर यातायात विभाग सुविधाएं तो शहर वासियों को नहीं दे रहा है, लेकिन चेकिंग और नियमों के नाम पर आमजन से लूट जारी है और इसी दौरान कभी-कभी लोगों का आक्रोश पुलिसिया बदतमीजी पर उतर पड़ता है, ऐसी ही बदतमीजी से त्रस्त होकर स्टेशन रोड में एक वाहन सवार महिला बिफर पड़ी, जब यातायात पुलिस ने उसे रोका और नियम के नाम पर उसका चालान कर दिया, जिसे देने से महिला और उसके साथ वाहन चला रहे पुरुष ने मना कर दिया, जिसके नाम पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
बता दें कि इस बीच मेजर शर्मा द्वारा महिला से बदतमीजी से बात की गई, जिसके बाद महिला का पारा सातवें आसमान पर चढ गया और वह चीखने चिल्लाने लगी, महिला का कहना है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला से मिलने आई थी, लेकिन कार्यालय के बाहर ही पुलिस ने उसे रोक लिया, लेकिन पुलिसकर्मी अन्य लोगों को ऐसे ही जाने दे रहा था, जिसका उन्होंने जब विरोध किया तो शर्मा जी ने महिला से बदतमीजी शुरू कर दी।
महिला का साफ कहना है पुलिस कर्मी द्वारा हेलमेट न पहनने पर चालान किया गया है, जबकि वह बीमार रहती है और हेलमेट नहीं पहन सकती वहीं दूसरी तरफ पुलिसकर्मी का कहना है कि महिला हेलमेट नहीं पहनी हुई जिसका 300 रुपए चालान किया गया है जो देने से वह मना कर रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”832616966″]
