Jabalpur News : जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हजारों रुपए किए जप्त

पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिए गिरफ्तार किये गए लोगो में सुमित सुंदरानी, प्रकाश दुसिया, अल्ताफ खान , रामु मौर्य और हरदीप नाम शामिल है।
Police Arrest Crime

Jabalpur News : जबलपुर के रेलवे स्टेशन के पास बारिश में छतरी लगाकर स्टाईगर पर रुपये का दांव लगाने वाले 5 आरोपियों को सिविल लाईन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से तक़रीबन 49 हजार रुपये और स्टाईगर जप्त किये है।

क्या है पूरा मामला

सिविल लाईन पुलिस ने बताया की उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 6 के बाहर मेट्रो बस स्टाप कुछ लोग बारिश में छतरी लगाकर जुआ खेल रहे है। पुलिस ने सूचना मिलते ही टीम बनाकर रेलवे स्टेशन पर दबिश दी। पुलिस को मौके पर लाल पिले रंग की बड़ी छतरी लगाकर स्टाईगर पर जुआ खेलते आधार दर्जन लोग मिले। पुलिस को देखते ही ये लोग भागने का प्रयास करने लगे पुलिस ने किसी प्रकार सभी को गिरफ्तार करने में काफी मशक्क्त करनी पड़ी। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिए गिरफ्तार किये गए लोगो में सुमित सुंदरानी, प्रकाश दुसिया, अल्ताफ खान , रामु मौर्य और हरदीप नाम शामिल है।

पुलिस ने बताया कि प्रकाश दुसिया लोहे की टेबल पर बड़ी छतरी के नीचे तीनों स्टाइगर के सामने रूपये पैसों का दाव लगाकर सुमित सुंदरानी, अल्ताफ खॉ, रामू मौर्य, हरदीप के साथ जुआ खिला रहा था स्टाइगर के सामने दाव पर लगे रूपये एवं फड से 49 हजार 620 रूपये, 3 स्टाइगर, एक लोहे की टेबल, बड़ी छतरी, पुराना पेपर 2 पन्ने , जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”990117237″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews