
Jabalpur Illegal Liquor Smuggler News : जबलपुर की खमरिया पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 50 पेटी देसी मदिरा को जब्त करने की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक शराब तस्कर कार एमपी 49 बीबी 1563 में शराब को ढोने का काम करता था। जो खमरिया के रास्ते रांझी में शराब को सप्लाई करता था। वही मुखबिर की सूचना मिलने के बाद खमरिया पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी शैलेंद्र सिंह ठाकुर को कार सहित गिरफ्तार किया हैं।
यह है मामला
पुलिस के मुताबिक आरोपी शैलेंद्र सिंह ठाकुर निवासी दिवानवाड़ा रांझी निवासी खमरिया पुलिस ने 50 पेटी देसी मदिरा और फोर व्हीलर टवेरा कार जब्त की है। शराब तस्कर शैलेंद्र सिंह ठाकुर लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त था और मानेगांव निवासी राजेश साहू की टवेरा कार में अवैध रूप से शराब सप्लाई का काम कर रहा था।
[dgv_vimeo_video id=”804275371″]
मुखबिर की सूचना पर वेस्टलैंड खमरिया के पास पुलिस ने दबिश दी। जहां आरोपी शैलेंद्र सिंह ठाकुर को कार और 50 पेटी शराब सहित हिरासत में लिया गया हैं। आरोपित ने पूछताछ पर जुर्म करना स्वीकार किया हैं और बताया कि वह शराब बेचने का कार्य करता है। खमरिया की ओर से रांझी शराब सप्लाई के लिए ला रहा था। बहरहाल पुलिस ने 50 पेटी देशी शराब कीमत करीब 01 लाख 75 हजार रूपए जब्त करने की कार्रवाई की है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”804274235″]
