Jabalpur News : पुलिस ने पकड़ा 38 बैलों से भरा ट्रक, तस्कर गिरफ्तार

Jabalpur News : पुलिस ने पकड़ा 38 बैलों से भरा ट्रक, तस्कर गिरफ्तार

Jabalpur News : जबलपुर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बरगी थाना पुलिस के साथ मिलकर जबलपुर से नागपुर तरफ जा रहे एक ट्रक को पकड़ा है इस ट्रक में 38 बैल भरे हुए थे जिसमें कि 3 की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ट्रक में भरकर बैलों को नागपुर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जप्त कर लिया है तो वहीं गोवंश को तिलवारा स्थित नगर निगम की गौशाला में छोड़ा गया है।

यह है मामला

बजरंग दल के कार्यकर्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि जबलपुर से नागपुर तरफ एक सफेद ट्रक में गोवंशों को ले जाया जा रहा है काफी देर तक इस ट्रक का पीछा किया और फिर निगरी गांव के पास जब ट्रक को रोका तो उसमें 38 गौवंश के पैर, मुंह और गला बंधे हुए थे, जबकि तीन गौ वंश को मौत हों चुकी थी। पुलिस गिरफ्त में आया ट्रक चालक राजगढ़ का रहने वाला है जिसका नाम संतोष है।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत पर बरगी थाना पुलिस ने ट्रक चालक और ट्रक मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”827944678″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews