Jabalpur News : पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, गांजे की तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार

arrest

Jabalpur News : जबलपुर की तिलवारा थाना पुलिस ने लकड़ियों की आड़ में गांजे की तस्करी करते हुए एक ट्रक को जप्त कर उसमें रखा करीब 1200 किलो गांजा बरामद किया है। गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

यह है मामला

पुलिस के मुताबिक ट्रक छतीसगढ़ जगदलपुर से हरियाणा तरफ जा रहा है। बीतें कुछ दिनों से तिलवारा थाना पुलिस को सूचना मिल रही थी कि ट्रकों से अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। आज तिलवारा थाना पुलिस वाहनों की चेकिंग में लगी हुई थी। उसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया तो उसका ड्राइवर ट्रक को छोड़कर भागने लगा जिसे की पुलिस नेपकड़ कर हिरासत में लिया।

पुलिस ने ट्रक के कंडक्टर को भी पकड़ा है। दोनों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पहले तो उन्होंने कुछ नहीं बताया लेकिन जब सख्ती से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि लकड़ियों के बीच में गांजे को छुपाकर हरियाणा तरफ ले जाया जा रहा था। ट्रक क्रमांक सीजी 08 L- 3830 के ड्राइवर और हेल्पर को गिरफ्तार किया गया है। ड्राइवर का नाम महेश कुमार है और हेल्पर का नाम मोहम्मद शकील है जो कि हमीरपुर के रहने वाले है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews