Jabalpur News : 3 साल की मासूम हुई दरिंदगी का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में नशे के लिए मंदिरों से एंटिक समान चुराने वाली महिला चोर गिरफ्तार

Jabalpur Rape News : जबलपुर के शहपुरा थाना अंतर्गत नटवरा गांव में 21 तारीख की रात को 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आखिरकार जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गांव के ही 22 वर्षीय युवक हल्कू सिंह को बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी को पकड़ने पुलिस ने जबलपुर सहित नरसिंहपुर और दमोह में भी आरोपी को तलाश किया। आरोपी हल्कू सिंह बच्ची के घर के पास में ही टपरिया बनाकर अपने परिवार के साथ रहा करता था। 21 तारीख को शराब के नशे में आरोपी हल्कू सिंह बच्ची बच्चे के घर पहुंचा जहां बच्ची माता-पिता सो रहे थे उस समय आरोपी हल्कू ने बच्ची को उठाया और फिर घर से 200 मीटर दूर खेत लेकर जहां बच्चे के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। अगले दिन बच्ची 22 तारीख की सुबह खेत में लहूलुहान हालत में परिवार वालों को मिली।

बच्ची के साथ दुष्कर्म करने को लेकर गांव में जहां लगातार आक्रोश पनप रहा था तो वहीं कांग्रेस ने पुलिस की कार्यवाही को लेकर मोर्चा खोल दिया। शहर से लेकर गांव तक कांग्रेसी राज्य सरकार और पुलिस का पुतला फूंका रहीं थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि पुलिस के लिए यह केस चुनौती से भरा था, पर आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर ही लिया गया।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews