
Jabalpur News : जबलपुर में एक युवक को सिर्फ इसलिए तालिबानी सजा दी गई। बताया जा रहा है कि अंकित नाम का युवक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है। बीते 25 मई को उसका क्षेत्र में ही रहने वाले कुछ लड़कों से विवाद हुआ, जिसके बाद छह से सात लड़कों ने अंकित के हाथ-पैर बांधे और जमकर उसके साथ मारपीट की। आरोपी अंकित को मार रहे थे, और धमकी भी दे रहे थे। हमलावरों ने युवक के हाथ-पैर रस्सी से बांधे और फिर प्लास्टिक के पाइप से जमकर मारपीट की और फिर उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। अंकित के परिजनों का कहना है कि आरोपियों के साथ तिलवारा थाना पुलिस भी मिली है जिसने कि अंकित के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करवाकर उसे जेल भिजवा दिया। मामला सामने आने के बाद अब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना की जांच में जुट गए है। परिजनों का आरोप है कि पहले भी दो बार विवाद कर चुके थे, पर पुलिस ने कोई भी सुनवाई नहीं की।
क्या है पूरा मामला
दरअसल कुम्हार मोहल्ला में रहने वाले अंकित बर्मन की रमनगरा नहर किनारे चाय-पान की दुकान है। पास ही आरोपी राकेश चक्रवर्ती, अजय चक्रवर्ती और संजू लोधी ने भी अपनी दुकान खोल रखी थी। अंकित बर्मन की मां सीमा ने बताया कि आरोपी की भी चाय-पान की दुकान थी पर वो लोग उसकी आड़ में देशी शराब बेचा करते थे। अंकित ने भी कुछ समय अवैध शराब का काम किया पर बाद में जब उसकी मां ने शराब बेचने का काम बंद कर दिया तो आरोपियों को ये नगावर गुजर। 25 मई की शाम को राकेश,अजय, संजू सहित छह सात लड़के अंकित के घर पहुंचे और उसे बाहर बुलाया। जैसे ही वह बाहर निकला तो आरोपियों ने उसे प्लास्टिक के पाइप से मारना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं चप्पलों की माला भी पहनाई और फिर पूरे गांव में घुमाया। आरोपी अंकित को मार रहे थे, साथ में चलने वाले उसकी वीडियो बना रहे थे। राकेश चक्रवर्ती, अजय चक्रवर्ती और संजय लोधी ने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब आधे घंटे तक अंकित के साथ मारपीट की। अंकित दर्द से मां-मां बचाओ- मां बचाओ चिल्ला रहा था।
उधर आरोपी ताबड़तोड़ उस पर लाठियों से हमला कर रहे थे। पत्नी शिल्पा ने साहस कर पति अंकित को बचाने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने अंकित के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी और धमकी दी कि अगर दोबारा कभी रास्ते में आया तो जान से खत्म कर देगे। आरोपी अंकित को मार रहे थे, उससे कह रहे थे कि सिर झुका कर मेरे पैर पड़ और माफी मांग कि अब कभी ऐसी गलती नहीं करेगा।
तिलवारा थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा का कहना है कि जिस अंकित बर्मन के साथ मारपीट की गई है, वह तिलवारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ 18 अधिक मामले दर्ज है। मारपीट,अवैध वसूली, शराब बिक्री, जुआ-सट्टा सहित कई अपराध में वो लिप्त है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”950782812″]
