Jabalpur News : दिनदहाड़े चाकू की नोक पर 4 लाख रुपए लूटे, आरोपी फरार

betul news

Jabalpur News : जबलपुर के कटंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहारी के समीप जबलपुर दमोह हाइवे पर तीन अज्ञात लुटेरों ने दिन दहाड़े चाकू की नोक पर एक शराब दुकान के कर्मचारी से करीब 4 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।

यह है मामला

दरअसल, कटंगी स्थित शराब दुकान का कर्मचारी नितिन झारिया दुकान से करीब 4 लाख रुपए कैश लेकर जमा करने के लिए अपनी कंपनी के ग्वारीघाट ऑफिस जा रहा था तभी ग्राम लोहारी के समीप सफेद कलर की एक्टिवा में पीछे से आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने चाकू अड़ाकर युवक को रोक लिया और फिर उसके पास बैग में रखे 4 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना पर कटंगी पुलिस समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमे पीड़ित शख्स द्वारा बताए गए घटना स्थल से पहले एक कैमरे में तीन नकाबपोश जाते हुए कैद हुए हैं फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत सभी एंगलों से जांच में जुटी हुई है और जल्द ही लुटेरों को पकड़ने की बात कह रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews