Jabalpur News : गुम हुए मोबाइल तलाश कर पुलिस ने लौटाई उदास चेहरों पर मुस्कान, 333 फोन उनके मालिकों को सौंपे

Jabalpur News : गुम हुए मोबाइल तलाश कर पुलिस ने लौटाई उदास चेहरों पर मुस्कान, 333 फोन उनके मालिकों को सौंपे

Jabalpur News : जबलपुर में आज ऑपरेशन हर्ष से 3 सौ 33 चेहरे हर्षित हो गए। दरअसल आज जबलपुर पुलिस की टीम ने ऐसे 333 चेहरों पर मुस्कान लौटाई। जो करीब 6 महीने से लेकर 1 वर्ष तक अपने गुम हुए मोबाइल की तालाश कर रहे थे। जबलपुर पुलिस की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने 50 लाख रुपए कीमत के 333 मोबाइल धारकों को सौंपा। वहीं मोबाइल वापस मिलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे।

यह है मामला

पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी के मुताबिक ऑपरेशन हर्ष के तहत गुम हुए मोबाइलों की तलाश करते हुए आज साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने मिलकर 50 लाख रुपए कीमत के 333 मोबाइल को लोगों को सौंपा है। यह ऐसे मोबाइल थे। जो कि 6 महीने से लेकर 1 वर्ष के बीच गुम हुए थे। जिन्हें खोजने में काफी मशक्कत की गई थी। लेकिन पुलिस विभाग के द्वारा इसे खोज लिया गया।

[dgv_vimeo_video id=”819906874″]

एसपी टीके विद्यार्थी ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा यदि गुम हुए मोबाइल की शिकायत संबंधित थाने में करते हुए शिकायत की एक प्रति और मोबाइल बिल की फोटोकॉपी को साइबर सेल जबलपुर हेल्पलाइन नंबर 7587616110 पर समय पर दिया जाए। जिससे मोबाइल को जल्द ही खोजने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है गुम हुए मोबाइल को खोजने में एएसपी क्राइम समर वर्मा और प्रभारी साइबर सेल शबाना परवेज के नेतृत्व में टीम लगातार कार्य कर रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”819907059″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews