Jabalpur News : 5 फीट लंबा सांप देख छात्रों में मचा हड़कंप, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू

Jabalpur News : 5 फीट लंबा सांप देख छात्रों में मचा हड़कंप, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू

Jabalpur News : जबलपुर के डुमना रोड पर स्थित हितकारिणी कॉलेज में आज उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब परीक्षा के बीच अचानक ही कॉलेज परिसर में 5 फीट का सांप घुस आया। सांप को देखते ही कॉलेज प्रबंधन सहित छात्रों में हड़कंप मच गया और लोग यहां वहां भागने लगे। कुछ देर बाद सांप इनवर्टर की बैटरी के पीछे जाकर छुप गया।

आधे घंटे तक चला रेस्क्यू

कॉलेज प्रबंधन ने स्नेक कैचर अंकिता पांडे को कॉलेज में सांप होने की सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची अंकिता पांडे ने करीब आधे घंटे तक रेस्क्यू किया और सांप को सकुशल बाहर निकाल कर उसे जंगल में छोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक कॉलेज में आज छात्रों की परीक्षा भी चल रही थी, और इसी परीक्षा के बीच अचानक ही कहीं से कॉलेज परिसर के पास 5 फीट का सांप घुस आया। सांप को देखते ही छात्रों में भी हड़कंप मच गया। फिलहाल स्नेक कैचर अंकिता पांडे ने सांप को पकड़कर डुमना के जंगल में छोड़ दिया है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”827593245″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews