Jabalpur News : स्टेट जीएसटी ने छापेमारी में 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी पकड़ी, दो फर्जी फर्मों का किया खुलासा

Jabalpur News : स्टेट जीएसटी ने छापेमारी में 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी पकड़ी, दो फर्जी फर्मों का किया खुलासा

Jabalpur News : जबलपुर में स्टेट जीएसटी ने 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी पकड़ी है। स्टेट जीएसटी ने पिछ्ले 5 दिनों में 6 फर्मों से 1 करोड़ की पेनाल्टी वसूली है। कार्रवाई में जीएसटी की 22 टीमें लगी हुई थी। जांच में जबलपुर और नरसिंहपुर में दो फर्जी फर्मों का भी खुलासा हुआ है।

यह है कार्रवाई

दरअसल,टायर और ऑयल व्यवसायियों पर छापे के बाद एक करोड़ की पेनाल्टी की रकम जमा कराई गई है। बता दें कि स्टेट जीएसटी एंटी एवेजन ब्यूरो के प्रभारी संयुक्त आयुक्त आर के ठाकुर के निर्देश पर अलग-अलग टीमों ने टायर और ऑयल व्यवसायियों के व्यवसाय स्थलों,कार्यालयों और गोदामों में एक साथ छापामार कार्रवाई की थी।

बता दें कि 31 मई तक चली कार्रवाई में दस्तावेजों की छानबीन व जांच की गई। जांच में जबलपुर स्थित मेसर्स अरहम ट्रेडर्स व नरसिंहपुर स्थित मेसर्स कार्पोरेट क्यूब फर्म फर्जी पाई गई। बाकी छह फर्मों में व्यवसाय किया जाना पाया गया, जिनके दस्तावेजों व स्टाक का गठित जांच दलों द्वारा जांच स्थल पर विस्तृत परीक्षण किया गया। जांच कार्रवाई में अब जांच में 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। एक करोड़ से अधिक की टैक्स व पेनाल्टी जमा कराई गई।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”832247449″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews