
Jabalpur News : जबलपुर में बदले मौसम के मिजाज़ ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जबलपुर में सोमवार शाम से रुक-रुककर हो रही बारिश से सब्ज़ियों और गेहूं की खड़ी फसल को आंशिक नुकसान हुआ है। हांलांकि गनीमत इस बात की है कि जबलपुर में तेज बारिश और ओलावृष्टि नहीं हुई है लेकिन मध्यम बारिश से भी कुछ इलाकों में गेहूं की फसल खेत में आड़ी हो गई है।
किसानों की चिंता बढ़ी
मुसीबत उन किसानों की ज्यादा है जिन्होने अपनी रबी की फसल की कटाई शुरु कर दी थी। ऐसे किसानों की खेत में रखी फसल अचानक बारिश में भीगने से खराब हो रही है। इधर जबलपुर में कृषि विभाग के सहायक संचालक ने सभी ब्लॉक के कृषि अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उनसे बारिश से फसल पर पड़े प्रभाव की रिपोर्ट ली है।
[dgv_vimeo_video id=”805520904″]
सहायक संचालक रवि आम्रवंशी के मुताबिक फिलहाल की बारिश से फसलों को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन अगर बारिश और तेज होती है तब ज़रुर फसलों को नुकसान पहुंच सकता है और ऐसी स्थिति में विभाग द्वारा नुकसान का सर्वे करवाया जाएगा।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”805520460″]
