Jabalpur News : पति ने पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर छोड़ा, एसपी की जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंची महिला

Jabalpur News : पति ने पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर छोड़ा, एसपी की जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंची महिला

Jabalpur News : गोहलपुर में रहने वाले एक युवक ने अपने मोहल्ले में चिल्ला- चिल्लाकर पत्नी से तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोला और उसे बच्चों के साथ छोड़ दिया। अब पीड़ित महिला अपने बच्चों को लेकर दर-दर भटक रही है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके शौहर ने तीन तलाक बोलकर उसे छोड़ दिया है। जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

यह है मामला

जानकारी के मुताबिक गोहलपुर में रहने वाली मुस्लिम महिला जबलपुर एसपी कार्यालय में अपने 3 बच्चों को लेकर पहुंची, इसी दौरान उन्होंने अपने पति के खिला फरियाद जबलपुर पुलिस अधीक्षक को सुनाई। महिला का आरोप है कि उनके पति ने मोहल्ले में चिल्ला-चिल्ला कर तीन बार तलाक-तलाक बोला और लोगों के सामने उन्होंने कहा कि अब शमा उनके लिए हराम है. इसके बाद पति 3 बच्चों को छोड़कर फरार हो गया।

महिला का कहना है कि उसके 3 बच्चे हैं, इनकी परवरिश का पूरा जिम्मा अब मुझ पर आ गया है और पति किसी दूसरी महिला के साथ रहने लगे हैं। मुस्लिम महिला ने इस मामले की शिकायत गोहलपुर थाने में करने की कोशिश की लेकिन गोहलपुर पुलिस ने शमा की शिकायत नहीं लिखी, जिसके बाद वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews