Jabalpur News : स्विमिंग पूल में ट्रेनर और तैराकी कर रहे युवकों के बीच हुआ जमकर विवाद, वीडियो वायरल

Marpeet

Jabalpur News : जबलपुर के नगर निगम के स्विमिंग पूल में उस वक्त मारपीट का अखाड़ा बन गया जब तैराकी करने आए युवकों और ट्रेनर के बीच विवाद हो गया, और देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। इस दौरान लगभग एक दर्जन लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला किया,बताया जाता है कि सुबह आठ बजे से नौ बजे की शिफ्ट खत्म होने के बाद भी कुछ युवक स्विमिंग पूल में तैराकी कर रहे थे,समय खत्म हो जाने के बाद ट्रेनर ने उन्हें स्विमिंग पूल से बाहर आने के लिए कहा था,लेकिन युवक नहीं मान रहे थे,इसी बात को लेकर ट्रेनर और तैराकी कर रहे युवकों के बीच विवाद होने लगा।

यह है मामला

बता दें कि ट्रेनर ने जबरदस्ती युवकों को धक्का देकर बाहर निकाला,जिससे एक युवक को हल्की सी चोट आई जिससे मामला बिगड़ गया,कुछ ही देर में उसने अपने समर्थकों को स्विमिंग पूल में अंदर बुला लिया और ट्रेनर पर हमला कर दिया,तभी ट्रेनर सुनील पटेल को बचाने आए स्विमिंग पूल के बाउंसर लोहे के पाइप और डंडों से मारपीट करने लगे, इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिससे दोनों ही पक्षों के युवकों को चोटें आई,मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और पुलिस को सूचना दी,सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ओमती थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा और दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज की है।

नगर निगम ने भंवरताल स्विमिंग पूल निजी ठेके पर दिया है लेकिन ठेकेदार और उसके ट्रेनर जबरदस्त मनमानी करते हैं स्विमिंग पूल में तैराकी सीखने आने वाली युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ होती है और जबरदस्त गुंडागर्दी होती है. लेकिन ना तो ट्रेनर और ना ही नगर निगम के अधिकारी इन हरकतों को रोकने का कोई प्रयास करते हैं ऐसे में गुंडों और बदमाशों के हौसले बढ़ गए हैं जिससे अक्सर यहां पर इस तरह की मारपीट के मामले सामने आते हैं।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews