
Jabalpur News : अब इसे हैवानियत नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे? चोरी के इरादे से घर में घुसे चोरों को जब चुराने लायक कोई सामान नहीं मिला तो वे झल्ला गए और गुस्से में उन्होंने घर के दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, घटना के समय पति पत्नी अपने दो बच्चों के साथ अन्दर वाले कमरे में सो रहे था आग की लपटें देखकर वो पिछले दरवाजे से भागे तब कहीं उनकी जान बची लेकिन उनका घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया,अच्छी बात ये रही कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।
चोरी लायक कुछ नहीं मिला तो चोरों में घर में लगा दी आग
आपको बता दें कि यह घटना चरगंवा थाना क्षेत्र की है जहां रहने वाले गनपत चक्रवर्ती के घर पर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को तीन अज्ञात चोर चोरी की नियत से घुसे और काफी देर तक घर को खंगाला। इस दौरान जब उन्हें कुछ भी नहीं मिला तो नाराज होकर उन्होंने घर के गेट पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
पति पत्नी ने दोनों बच्चों के साथ मुश्किल से बचाई जान
गनपत ने बताया कि रोज की तरह रविवार की रात को वह अपने परिवार के साथ पीछे वाले कमरे में जाकर सो गया रात करीब 2 बजे तीन चोर घर के पास आए और सामने का दरवाजा खोलकर काफी देर तक उन्होंने यहां चोरी के लिए सामान तलाश किया लेकिन उन्हें जब कोई भी कीमती सामान नहीं मिला तो नाराज होकर उन्होंने घर के सामने वाले दरवाजे में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वो पीछे वाले कमरे में सो रहे थे तो मुश्किल से पिछले दरवाजे से भागकर परिवार की जान बचा पाए।
घटना CCTV कैमरे में कैद, पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश
अच्छी बात यह है कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई लेकिन गनपत चक्रवर्ती के घर पर रखा समान और मोटरसाइकिल पूरी तरह से जल गई, इस घटना के बाद से गनपत चक्रवर्ती का पूरा परिवार डरा हुआ है। पूरी घटना घर के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है घटना के बाद मौके पर पहुंची चरगवां थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”941508975″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

